चेन्नई, छह जुलाई तमिलनाडु के चेन्नई में राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में कोविड-19 के 18 मरीजों पर सफलतापूर्वक प्लाज्मा थेरेपी की गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के दिशानिर्देशों के अनुसार मई में यहां ‘प्लाज्मा क्लीनिकल ट्रायल’ शुरू किया गया था।
यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में 21 मरीज पाए गए: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह देश के पहले ‘प्लाज्मा बैंक’ की शुरूआत की थी।
अधिकारी ने इन 18 मरीजों के बारे में बताया, ‘‘अब तक उनमें कोई समस्या नहीं है। उनकी स्थिति ठीक है।’’
उन्होंने बताया कि यह थेरेपी इसलिए संभव हो पाई क्योंकि कोविड-19 से स्वस्थ हुए मरीजों ने प्लाज्मा दान किये थे।
अधिकारी ने बताया, ‘‘कोविड-19 से स्वस्थ होने के 14 दिन बाद कोई व्यक्ति प्लाज्मा दान कर सकता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY