एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 18 और लोगों की मौत,3285 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के बुधवार को 3,285 नये मामले सामने आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,53,767 हो गई है।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 18 और लोगों की मौत,3285 नये मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 25 नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के बुधवार को 3,285 नये मामले सामने आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,53,767 हो गई है।

वहीं, राज्य में संक्रमण से 18 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 2,218 तक पहुंच गयी।

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: तमिलनाडु और पुडुचेरी में 26 नवंबर को होने वाली UGC-NET 2020 की परीक्षा हुई स्थगित, NTA ने जारी किया नोटिफिकेशन.

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 18 और मरीजों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2218 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक जयपुर में 421, जोधपुर में 225, अजमेर में 173, बीकानेर में 159, कोटा में 129, भरतपुर में 102, उदयपुर में 86, और पाली में 84 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

यह भी पढ़े | Love Jihad Law: सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा- मध्य प्रदेश की धरती पर ‘लव-जिहाद’ की इजाजत नहीं.

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,25,229 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के 3285 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 2,53,767 हो गयी जिनमें से 26,320 रोगी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 615, जोधपुर के 370, अलवर के 296,कोटा के 270, अजमेर के 245, भीलवाड़ा के 185, गंगानगर के 147, उदयपुर के 140, नागौर के 115, भरतपुर के 99, बीकानेर के 97,सीकर के 93 नये संक्रमित शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).