देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 17,433 नए मरीज मिले, मृतक संख्या 25,000 के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, दो सितंबर महाराष्ट्र में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 17,433 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,25,739 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि 292 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 25,195 हो गई। फिलहाल राज्य में 2,01,703 उपचाराधीन मरीज हैं।

यह भी पढ़े | हवाला रैकेट के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने नरेश जैन को किया गिरफ्तार: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने कहा कि बुधवार को 13,959 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद अभी तक 5,98,496 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य की राजधानी मुम्बई में आज कोविड-19 के 1,622 नये मरीज सामने आये और 34 मरीजों की जान चली गयी। इसी के साथ यहां इस महामारी के अबतक 1,48,569 मामले सामने आये हैं और 7,727 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए स्लो करवाया अपना काफिला, लोगों ने की तारीफ- देखें वीडियो.

शहर में फिलहाल 20,810 कोविड-19 मरीज उपचाररत हैं।

पुणे में बुधवार को कोविड-19 के 1706 नये मरीज सामने आये और 28 मरीजों की मौत हो गयी। इसी के साथ इस शहर में इस महामारी के अबतक 1,04,555 मामले सामने आये हैं और 2,607 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं।

वहीं नासिक जिले में बुधवार को कोविड-19 के 927 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 39,146 पहुंच गए जबकि 17 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 894 हो गई।

राज्य में 42,84,000 लोगों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)