देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 8,762 तक पहुंच गयी।
भोपाल, चार जून मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 8,762 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से छह और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मृतकों की संख्या 377 हो गयी है।
यह जानकारी मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार और भोपाल एवं टीकमगढ़ में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। ’’
यह भी पढ़े | ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच साइबर और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप.
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 145 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 58, भोपाल में 61, बुरहानपुर में 16, खंडवा में 14, खरगोन में 11, जबलपुर एवं सागर में 10—10, देवास में नौ लोगों की मौत हुई है।’’
अधिकारी ने बताया कि मंदसौर में आठ, नीमच में पांच, होशंगाबाद, धार एवं रायसेन में तीन—तीन, ग्वालियर, रतलाम, सतना एवं सीहोर में दो—दो और आगर मालवा, अशोकनगर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, दतिया, झाबुआ, मंडला, मुरैना, राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर, टीकमगढ़ एवं उमरिया में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 58 नये मामले आये हैं, जबकि इंदौर में 36, बुरहानपुर में 11, नीमच एवं सागर में 10—10, ग्वालियर में सात, देवास में छह, श्योपुर, टीकमगढ़, उज्जैन एवं विदिशा में चार—चार, बैतूल, जबलपुर, मुरैना एवं भिण्ड में तीन—तीन, कटनी एवं रतलाम में दो—दो, अनूपपुर, रायसेन, उमरिया एवं डिण्डोरी में एक—एक नये मरीज मिले हैं।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 51 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 से संक्रमित पाये गये हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,008 निरूद्ध क्षेत्र हैं।
रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

