देश की खबरें | सोशल मीडिया पर गैंगस्टर के साथ फोटो डालने को लेकर 17 वर्षीय लड़के को दो लोगों ने पीटा: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया पर एक दोस्त द्वारा अपलोड की गई एक तस्वीर को लेकर दिल्ली के चावला इलाके में दो लोगों ने 17 वर्षीय एक लड़के को कथित तौर पर पीटा और पिस्तौल से डराया धमकाया। तस्वीर में ये दोस्त एक अपराधी के साथ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, सात जून सोशल मीडिया पर एक दोस्त द्वारा अपलोड की गई एक तस्वीर को लेकर दिल्ली के चावला इलाके में दो लोगों ने 17 वर्षीय एक लड़के को कथित तौर पर पीटा और पिस्तौल से डराया धमकाया। तस्वीर में ये दोस्त एक अपराधी के साथ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लड़ा टिकटॉक पर काफी सक्रिय रहता है।

यह भी पढ़े | PIB के प्रधान महानिदेशक के एस धतवालिया कोरोना से पाए गए पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती.

पुलिस ने बताया कि मोबइल में रिकॉर्ड हो गई यह घटना तीन जून की है और शनिवार को यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद पुलिस ने लड़के से संपर्क कर मामला दर्ज किया।

वीडियो में दो लोगों को लड़के को पीटते हुए देखा जा सकता है। अपने हाथ में पिस्तौल पकड़े हुए उनमें से एक आदमी लड़के को धमकी देते हुए कहता है, "मैं तुम्हें अब टिकटॉक स्टार बना दूंगा।"

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में कोरोना के अब 9401 मरीज, मौतों का आंकड़ा 400 के पार पहुंचा: 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वह लड़के को थप्पड़ मारते हुए भी दिख रहा है।

वीडियो में लड़का उन दोनों से कई बार माफी मांगते हुए नजर आ रहा है।

पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि उसके एक दोस्त ने आशु नाम के एक अपराधी के साथ उनकी तस्वीर व्हाट्सएप्प पर अपलोड कर दी थी। आशु एक हत्या के मामले में अभियुक्त है और फिलहाल भोंडसी जेल में बंद है।

आशु के सहयोगियों को लगा कि लड़का उनके गिरोह का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहा है। इस बात से नाराज होकर उनमें से एक ने उस पर हमला कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\