देश की खबरें | भिवानी में कोविड-19 के 17 नये मरीज मिले

भिवानी, पांच जुलाई हरियाणा के भिवानी जिले में रविवार को कोरोना वायरस से 17 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 496 हो गई है।

वहीं इस अवधि में 11 लोग ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़े | पंजाबः लुधियाना सेंट्रल जेल में 26 कैदी कोरोना वायरस से पाए गए पॉजिटिव: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में रविवार को कुल 17 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि अबतक जिले में कुल 496 संक्रमित सामने आए हैं जिनमें से 348 ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, हिज्बुल मुजाहिदीन संगठन से थे जुड़े.

कादयान ने बताया कि भिवनी में कुल 145 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को अंतिम सूचना मिलने तक जांच के लिए करीब 200 नमूने भेजे गए थे जबकि 11 और लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)