देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1679 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1679 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,04,202 हो गई है।
रायपुर, 10 नवंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1679 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,04,202 हो गई है।
राज्य में मंगलवार को 236 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1581 लोगों ने होम आइसोलेशन पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 18 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 1679 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 174, दुर्ग से 95, राजनांदगांव से 113, बालोद से 56, बेमेतरा से 27, कबीरधाम से 39, धमतरी से 52, बलौदाबाजार से 45, महासमुंद से 61, गरियाबंद से 41, बिलासपुर से 188, रायगढ़ से 168, कोरबा से 163, जांजगीर—चांपा से 184, मुंगेली से 11, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से तीन, सरगुजा से 36, कोरिया से 16, सूरजपुर से 22, बलरामपुर से 29, जशपुर से 15, बस्तर से 52, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 24, सुकमा से सात, कांकेर से 25, नारायणपुर से चार, बीजापुर से आठ तथा अन्य राज्य से चार मरीज शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,04,202 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 1,80,995 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 20,725 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2482 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 42,757 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 625 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2020 01:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

