देश की खबरें | अयोध्या में किशोर संरक्षण गृह के कर्मचारी की पिटाई से 16 साल के लड़के की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में किशोर संरक्षण गृह के कर्मचारी द्वारा पिटाई किए जाने की वजह से वहां रह रहे 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अयोध्या, 13 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में किशोर संरक्षण गृह के कर्मचारी द्वारा पिटाई किए जाने की वजह से वहां रह रहे 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई।

यह लड़का आपराधिक मामले की वजह से किशोर संरक्षण गृह में था।

यह भी पढ़े | Dumka bypoll 2020: झारखंड के दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP उम्मीदवार लुईस मरांडी ने भरा नामांकन.

पीड़ित लड़के के परिवार ने जिलाधिकारी से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि संरक्षण गृह के कर्मचारी ने रविवार को उसकी पिटाई की थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि किशोर संरक्षण गृह के कर्मचारी ने लड़के के घायल होने की सूचना उन्हें नहीं दी और अस्पताल में भर्ती करा दिया।

यह भी पढ़े | गोंडा: तीन दलित नाबालिग बहनों पर तेज़ाब फेंकने का मामला, सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के दिये आदेश : 13 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-304 के तहत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पीके प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रजापति को निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\