देश की खबरें | झारखंड में कोरोना के 1577 नये मामले सामने आए, 14 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 मरीजों की मौत हो गयी और इसके साथ ही राज्य में मृतकों की कुल संख्या 484 तक पहुंच गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, आठ सितंबर झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 मरीजों की मौत हो गयी और इसके साथ ही राज्य में मृतकों की कुल संख्या 484 तक पहुंच गयी।

इस बीच राज्य में इस वायरस से संक्रमण के 1577 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 52644 हो गयी।

यह भी पढ़े | Bomb Blast in Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिले में बम विस्फोट, मां और बेटा घायल, जांच में जुटी पुलिस.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में 14 और मरीजों की मौत हो गयी।

इसके अलावा राज्य में कोरोना संक्रमण के 1577 नये मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | Hunar Haat To Reopen From Oct 9: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- देश में “लोकल टू ग्लोबल” थीम के साथ 9 अक्टूबर से फिर शुरू होगा “हुनर हाट”.

राज्य के 52644 संक्रमितों में से 37550 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 14610 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 44431 नमूनों की जांच हुई जिनमें 1577 संक्रमित पाये गये।

पूर्वी सिंहभूम में सर्वाधिक 495 संक्रमित मिले जबकि रांची में 349, रामगढ़ में 158 और हजारीबाग में 100 संक्रमित मिले।

पूर्वी सिंहभूम में ही छह मरीजों की मौत हो गयी जबकि रांची में पांच व्यक्तियों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\