एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल में कोरोना वायरस से 1560 और संक्रमित, कुल मामले 30 हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में रविवार को 1,560 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल मामले 30 हजार के पार चले गए हैं।

देश की खबरें | बंगाल में कोरोना वायरस से 1560 और संक्रमित, कुल मामले 30 हजार के पार

कोलकाता, 12 जुलाई पश्चिम बंगाल में रविवार को 1,560 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल मामले 30 हजार के पार चले गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में बताया कि राज्य में पुष्ट मामलों की संख्या 30,013 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | गुजरात: पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 879 नए मामले सामने आए, 13 की मौत : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बंगाल में 26 मरीजों के दम तोड़ने के बाद मृतकों का आंकड़ा 932 हो गया है।

राज्य में 10,500 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में थम नहीं रहा COVID-19 का कहर, पिछले 24 घंटे में 7,827 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 173 की मौत.

कोलकाता में सबसे ज्यादा 13 मरीजों की मौत हुई है जबकि पड़ोसी दक्षिण 24 परगना में चार की मौत हुई है।

उत्तर 24 परगना में तीन मरीजों की जान गई तो हावड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर में दो-दो तथा मुर्शिदाबाद व दार्जिलिंग में एक-एक रोगी ने दम तोड़ा।

बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 622 मरीज बीमारी से ठीक हो गए हैं।

राज्य में शनिवार से 11,709 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).