MP: NCRB की रिपोर्ट में हुआ चौंका देने वाला खुलासा, 2022 में मध्य प्रदेश में 15 हजार से भी ज्यादा लोगों ने आत्महत्या की
गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले एनसीआरबी ने हाल ही में रिपोर्ट जारी की है. एनसीआरबी डाटा से पता चला है कि महाराष्ट्र में 22,746 आत्महत्या (कुल संख्या का 13.3 प्रतिशत) हुई, इसके बाद तमिलनाडु में 19,834 (11.6 प्रतिशत), मध्यप्रदेश में 15,386 (9 प्रतिशत) आत्महत्या हुयी.
भोपाल: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के 2022 के आंकड़ों से पता चलता है कि देशभर में हुई 1,70,924 में से 15,386 आत्महत्या मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में हुईं है. एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, जहां राष्ट्रीय औसत प्रतिदिन 468 आत्महत्या का है, वहीं प्रदेश में प्रतिदिन 42 लोग या प्रति घंटे लगभग दो लोगों का है.
गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले एनसीआरबी ने हाल ही में रिपोर्ट जारी की है. एनसीआरबी डाटा से पता चला है कि महाराष्ट्र में 22,746 आत्महत्या (कुल संख्या का 13.3 प्रतिशत) हुई, इसके बाद तमिलनाडु में 19,834 (11.6 प्रतिशत), मध्यप्रदेश में 15,386 (9 प्रतिशत) आत्महत्या हुयी. Madhya Pradesh: छात्रावास संचालक की हत्या के बाद शव को कार में डालकर जलाने पर तीन लोगों को उम्रकैद
रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक में यह आंकड़ा 13,606 (8 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल में 12,669 (7.4 प्रतिशत) है. वहीं, देश की 17 प्रतिशत आबादी वाले उत्तर प्रदेश में 2022 में हुई आत्महत्याओं से केवल 4.8 प्रतिशत मौतें हुईं.
इससे यह भी पता चला कि देश में अपना जीवन समाप्त करने वाले 59,087 लोग 18-30 आयु वर्ग के थे, इनमें 38,259 पुरुष और 20,828 महिलाएं शामिल थीं. इनमें से 31.7 प्रतिशत लोगों ने पारिवारिक समस्याओं के कारण जबकि 18.4 प्रतिशत लोगों ने बीमारी के कारण आत्महत्या की. पिछले साल मप्र में इंदौर में 746 आत्महत्याएं हुईं, इसके बाद भोपाल में 527, ग्वालियर में 307 और जबलपुर में 213 आत्महत्याएं हुईं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

