एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1514 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोविड-19 के 1514 नए मामले सामने आए। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 33,017 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1514 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, एक सितंबर छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोविड-19 के 1514 नए मामले सामने आए। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 33,017 हो गई है।

राज्य में 578 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से 10 और लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया: 1 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 1514 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 453, दुर्ग से 226, राजनांदगांव से 149, बिलासपुर व रायगढ़ से 103-103, जांजगीर-चांपा से 68 मामले आए। कोरिया से 52, बलौदाबाजार से 39, दंतेवाड़ा से 37, बालोद और बीजापुर से 34-34, कोरबा व सरगुजा से 26-26 मामले आए।

वहीं, धमतरी से 25, बेमेतरा व मुंगेली से 20-20, गरियाबंद और बस्तर से 18-18, बलरामपुर व नारायणपुर से 10-10, महासमुंद से नौ, कबीरधाम से सात मामले आए। सूरजपुर व कांकेर से छह-छह, जशपुर व कोण्डागांव से पांच-पांच, सुकमा से तीन, गौरेला–पेण्ड्रा-मरवाही तथा अन्य राज्य से एक-एक मामला सामने आया है।

यह भी पढ़े | Maharashtra: पुणे के वाघोली इलाके में गणपति विसर्जन के दौरान 18 साल के लड़के के पानी में डूबने से मौत.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,96,544 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 33,017 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 17,567 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 15,163 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 287 लोगों की मृत्यु हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 11,787 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 150 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).