एजेंसी न्यूज

Coronavirus: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 15 नये मामले सामने आये, कुल मामलों की संख्या 247 हुई

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया, ‘‘इस महामारी के 15 नये मामले कल शाम से आज दोपहर तक सामने आये हैं. राज्य में आज तक कोरोना वायरस के 247 मामलों की पुष्टि हुई है. इनमें से छह लोगों की मौत हो चुकी है और 59 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है.’’

Coronavirus: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 15 नये मामले सामने आये, कुल मामलों की संख्या 247 हुई
कोरोनावायरस (Photo Credits: IANS)

बेंगलुरु: कर्नाटक में कोरोना वायरस (Covid-19) संक्रमण के 15 नये मामले सामने आये है और इन्हें मिलाकर राज्य में कुल मामलों की संख्या 247 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया, ‘‘इस महामारी के 15 नये मामले कल शाम से आज दोपहर तक सामने आये हैं. राज्य में आज तक कोरोना वायरस के 247 मामलों की पुष्टि हुई है. इनमें से छह लोगों की मौत हो चुकी है और 59 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है.’’

वायरस से संक्रमित पाये गये 15 लोगों में से 13 लोग पहले संक्रमित पाये गये लोगों के संपर्क में आये थे जबकि एक व्यक्ति ने दिल्ली की यात्रा की थी. कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये 13 लोगों में से चार लोग धारवाड़ जिले के हुबली के रहने वाले है जबकि तीन-तीन लोग मांड्या जिले के मालवल्ली और बेलगावी के रायबाग के निवासी हैं. दो बीदर के रहने वाले है जबकि एक बागलकोट जिले के मुधोल का निवासी है. राज्य में सबसे ज्यादा 77 मामले बेंगलुरु में सामने आये है. इसके बाद मैसुरू में 48 और बेलगावी में 17 मामले सामने आये है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).