मस्कट में धुआं उठने की चेतावनी के बाद 141 यात्रियों को Air India के विमान से बाहर निकाला गया
मस्कट में बुधवार को एअर इंडिया के विमान में धुआं उठने की चेतावनी के बाद 141 यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया. विमान कंपनी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 14 सितंबर : मस्कट में बुधवार को एअर इंडिया के विमान में धुआं उठने की चेतावनी के बाद 141 यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया. विमान कंपनी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी. घटना उस समय हुई जब कोच्चि जाने वाला बोइंग 737-800 विमान जमीन पर चल रहा था और धुआं उठने की चेतावनी के बाद ऐहतियात के तौर पर यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया.
सूत्र ने कहा कि विमान में 141 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे. विमान उड़ान संख्या IX 442 का संचालन कर रहा था. यह भी पढ़ें : सपा का प्रदर्शन: अखिलेश के घर पर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प, लिए गए हिरासत में
एक अधिकारी के अनुसार विमानन नियामक डीजीसीए मामले की जांच करेगा. सूत्र ने कहा कि यात्रियों को मस्कट से कोच्चि लाने ले जाने के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं.
संबंधित खबरें
Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट संकट के बीच उड़ानें रद्द होने पर एयरलाइंस दे रही हैं रिफंड और रीबुकिंग की सुविधा; जानें अपने अधिकार
Israel-Iran Conflict: इज़राइल-ईरान तनाव के बीच दिल्ली से मुंबई तक सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे (Watch Videos)
Iran-Israel War: DGCA की बढ़ते तनाव के बीच मध्य पूर्व और खाड़ी हवाई क्षेत्र को लेकर एडवाइजरी; प्रभावित एयरस्पेस से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने के निर्देश
Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
\