मध्य प्रदेश में बैतूल के एक निजी स्वीमिंग पूल में 14 वर्षीय किशोर की मौत
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक निजी स्विमिंग पूल में 14 वर्षीय एक लड़के की डूबने से मौत हो गई. जिला अस्पताल पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम विवेकानंद नगर स्थित बीआरसी क्लब के स्वीमिंग पूल में हुई.
भोपाल, 30 अप्रैल : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले में एक निजी स्विमिंग पूल में 14 वर्षीय एक लड़के की डूबने से मौत हो गई. जिला अस्पताल पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम विवेकानंद नगर स्थित बीआरसी क्लब के स्वीमिंग पूल में हुई. उन्होंने कहा कि मृतक लड़के की पहचान विनय लिखितकर के तौर पर हुई है जो अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए स्वीमिंग पूल गया था, जिनके पास स्वीमिंग पूल क्लब की सदस्यता है.
वर्मा ने कहा कि लड़का तैरने के लिए पूल में दाखिल हुआ और गहरे पानी में जाने पर डूबने लगा. जिसके बाद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, तो कोच ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए. अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें :ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज़ की सात करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
क्लब के मालिक कुशल गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिवार के तीन अन्य बच्चे भी क्लब के सदस्य हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ विनय उनसे मिलने आया था और कोच की जानकारी के बिना उसने पूल में तैरना शुरू कर दिया.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

