गुवाहाटी: भारत में बांग्लादेश से गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने वाले 14 विदेशी गिरफ्तार
भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले 14 विदेशियों को अगरतला-नई दिल्ली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया है. ये विदेशी संभवत: रोहिंग्या समुदाय के हैं जो बांग्लादेश से आए हैं. प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ये सभी लोग बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित शरणार्थी शिविर से भागकर आए और भारत में प्रवेश कर गए.
गुवाहाटी, 27 नवंबर: भारत (India) में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले 14 विदेशियों को अगरतला-नई दिल्ली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया है. ये विदेशी संभवत: रोहिंग्या समुदाय के हैं जो बांग्लादेश से आए हैं. नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रेलवे की सुरक्षा हैल्पलाइन 182 प्रभावी साबित हुई और उसी के चलते इन लोगों की गिरफ्तारी हो सकी.
प्रवक्ता ने बताया कि 24 नवंबर को रेलवे सुरक्षा बल के अलिपुरदुआर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में हैल्पलाइन पर एक यात्री ने फोन कर कुछ अन्य यात्रियों द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत की थी, जिसके बाद आरपीएफ अधिकारियों ने घटना की जानकारी रेलगाड़ी के अगले स्टॉप न्यू जलपाईगुड़ी के अधिकारियों को दी. ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वे सभी फर्जी नामों पर यात्रा कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: ढाका: हिंदुओं पर हमला करने के लिए सिंगापुर में चाकू खरीदने वाला बांग्लादेशी गिरफ्तार
प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ये सभी लोग बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित शरणार्थी शिविर से भागकर आए और भारत में प्रवेश कर गए. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों को मजिस्ट्रेट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

