देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 134 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 11,000 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 134 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 11,069 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 16 जून मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 134 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 11,069 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 11 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 476 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, रायसेन में दो और भोपाल, उज्जैन, कटनी, रतलाम एवं बड़वानी में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 178 मौत इंदौर में हुई है। उज्जैन में 67, भोपाल में 73, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 14, सागर में 16, जबलपुर में 13, देवास में 10, मंदसौर में नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
यह भी पढ़े | भारत-चीन हिंसक झड़प: भारतीय सेना के कम से कम 20 जवान शहीद, चीनी पक्ष में 40 से ज्यादा हुए हताहत- रिपोर्ट्स.
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस प्रदेश के सभी 52 जिलों में फैल चुका है।
अधिकारी ने बताया कि अभी राज्य में कुल 1,091 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

