एजेंसी न्यूज

कोरोना के 125 नए मरीज : तीन और लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है और प्रदेश में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के 125 नए मामले सामने आए हैं तथा इस बीमारी से तीन और लोगों की मौत हुई है।

कोरोना के 125 नए मरीज : तीन और लोगों की मौत
जमात

लखनऊ, 19 अप्रैल उत्तर प्रदेश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है और प्रदेश में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के 125 नए मामले सामने आए हैं तथा इस बीमारी से तीन और लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य निदेशालय के आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा छह लोग आगरा के हैं। इसके अलावा मेरठ में तीन, मुरादाबाद में दो तथा बस्ती, वाराणसी, बुलंदशहर, कानपुर, लखनऊ और फिरोजाबाद में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

अशनिवार तक मौतों का आंकड़ा 14 था।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त कोरोना के 959 मामले मौजूद हैं। शनिवार तक कोरोना संक्रमण के कुल 852 मामले ही थे इस प्रकार इनकी संख्या में 107 का इजाफा हुआ है

सूत्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 127 लोग ठीक भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। बाराबंकी और शाहजहांपुर के तौर पर दो नए जिले कोरोना मुक्त घोषित किए गए हैं। प्रदेश में अब तक 8 जिले कोरोना मुक्त घोषित किए जा चुके हैं।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य के विभिन्न आइसोलेशन वार्ड में 1050 लोगों को रखा गया है। इसके अलावा मेडिकल क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी में अब तक 10234 लोग रखे गए हैं।

प्रसाद ने बताया मरीजों के आयु वर्ग की बात करें तो 0 से 20 वर्ष तक के 18% मरीज हैं। इसके अलावा 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग तक के 47.3%, 41 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 24.7% और 60 साल से अधिक उम्र के 9.4% लोग संक्रमित हैं। कुल संक्रमित लोगों में पुरुषों का प्रतिशत 78 है और महिलाओं का प्रतिशत 22 है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार को केंद्र से रैपिड टेस्टिंग किट मिले थे, जिनका उपयोग शुरू कर दिया गया है। परसों नोएडा से इसके इस्तेमाल की शुरूआत की गई है।

प्रसाद ने बताया कि किसी की बीमारी की पुष्टि के लिए इस किट का प्रयोग नहीं किया जाएगा बल्कि यह जानने के लिए किया जाएगा कि किसी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण है या नहीं है। रोगी की संक्रमित होने की पुष्टि केवल प्रयोगशालाओं के जरिए ही की जाएगी।

इस बीच गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कोविड-19 के मद्देनजर पैदा सूरते हाल में मदद के लिए बनाए गए केयर फंड में अभी तक 204 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि जमा की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).