जरुरी जानकारी | बैंकों की डॉलर खरीद और राजकोषीय चिंताओं से रुपये में 12 पैसे की गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशीमुद्रा का प्रवाह बढने के बावजूद सरकारी बैंकों की ओर से डॉलर की खरीद बढ़ने से मंगलवार को उसके मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 20 अक्टूबर विदेशीमुद्रा का प्रवाह बढने के बावजूद सरकारी बैंकों की ओर से डॉलर की खरीद बढ़ने से मंगलवार को उसके मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
हालांकि, विदेशी पूंजी निवेश होने और घरेलू शेयर बाजार की तेजी ने रुपये की गिरावट कुछ थम गयी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.36 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 73.29 से 73.53 के दायरे में घट बढ़ के बाद अंत में 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
सोमवार को रुपया 73.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
रिलायंस सिक्योरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर के अनुसार विदेशी निवेश के प्रभावों को कम करने के लिए संभवत: रिजर्व बैंक के इशारे पर सरकारी बैंकों की आक्रामक डॉलर खरीद के कारण अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये में गिरावट आई।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 112.77 अंक की तेजी के साथ 40,544.37 अंक पर बंद हुआ।
एक्सचेंज के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को निवल आधार पर 1,656.78 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में घट-बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.37 रह गया।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.42 प्रतिशत घटकर 42.44 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

