Odisha Bus Accident: ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, कई घायल
हिन्दी.ओडिशा के गंजाम जिले में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी
बेहरामपुर (ओडिशा), 26 जून: ओडिशा के गंजाम जिले में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी
बेहरामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम. ने बताया कि हादसा रविवार देर रात यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर बेहरामपुर-तप्तापानी मार्ग पर दिगपहांडी इलाके के पास हुआ, जब एक बारात लेकर जा रही बस दूसरी बस से टकरा गई बेहरामपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद ये लोग दिगपहांडी के पास खंडादेउली लौट रहे थेपुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस कर्मियों का एक दल मौके पर पहुंचा. यह भी पढ़े: Odisha Bus Accident: ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में 10 की मौत, 8 जख्मी
उन्होंने कहा कि घायल लोगों को निकाला गया और अस्पतालों में पहुंचाया गयाएक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जान गंवाने वाले 12 लोगों में सात लोग एक ही परिवार के थे और बाकी उनके रिश्तेदार थे उन्होंने बताया कि घायल लोगों को यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और दिगपहांडी अस्पताल में भर्ती कराया गया अधिकारी ने कहा, ‘‘दो घायलों को बाद में एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कटक में भर्ती कराया गया इस बीच, विशेष राहत आयोग ने घायलों को इलाज के लिए 30-30 हजार रुपये देने की मंजूरी दी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2023 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

