देश की खबरें | लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये 12.69 लाख मामलों का निस्तारण: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि देशभर की जिला अदालतों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लॉकडाउन के दौरान 12.69 लाख मामलों का निस्तारण किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अगस्त उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि देशभर की जिला अदालतों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लॉकडाउन के दौरान 12.69 लाख मामलों का निस्तारण किया।

उच्चतम न्यायालय की ई-समिति की वेबसाइट की शुरूआत के मौके पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘आलोचना में जिज्ञासा का तत्व होता है लेकिन हमें सकारात्मक पक्ष के बारे में भी बात करनी चाहिए। जिला अदालतों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लॉकडाउन के दौरान 12.69 लाख मामलों का निस्तारण किया।’’

यह भी पढ़े | Unlock 4 Guidelines: अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी, मेट्रो ट्रेन, ओपन थियेटर्स, अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं, धार्मिक आयोजनों को मंजूरी- यहां चेक करें पूरी लिस्ट.

उन्होंने कहा, ‘‘न्यायपालिका की अक्सर आलोचना की जाती है लेकिन एक बदलाव के लिए, चलो न्यायपालिका की सकारात्मकता के बारे में बात करते हैं।’’

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि वेबसाइट को शुरू करने का उद्देश्य समिति की ई-पहलों को सामने रखना है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.

उन्होंने कहा कि यह एक नागरिक केंद्रित वेबसाइट है जो हर नागरिक को ई-समिति की सभी पहलों के लिए आसान पहुंच प्रदान करती है। यह डेटा का भंडार है।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से ई-भुगतान और ई-सेवाओं आदि सहित अन्य सुविधाओं को एकीकृत करने का भी प्रयास किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड