COVID-19 Update: देश में कोविड-19 के 11,466 नए मामले, 460 और मरीजों की मौत
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,466 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 3,43,88,579 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,39,683 हो गई है, जो 264 दिन में सबसे कम है.
नयी दिल्ली, 10 नवंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,466 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 3,43,88,579 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,39,683 हो गई है, जो 264 दिन में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 460 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,61,849 हो गई. देश में लगातार 33 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 136 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं. उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,39,683 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.41 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 955 की कमी दर्ज की गई है. आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है.
दैनिक संक्रमण दर 0.90 प्रतिशत है, जो पिछले 37 दिनों से दो प्रतिशत से कम है. वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.20 प्रतिशत है, जो पिछले 47 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है. अभी तक कुल 3,37,87,047 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 109.63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे. यह भी पढ़ें : Maharashtra: COVID-19 के 982 नए मामले, 27 मरीजों की मौत
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 460 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 384 लोग और महाराष्ट्र के 27 लोग थे. केरल पिछले कई दिनों से संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान कर रहा है. देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,61,849 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,430 लोग, कर्नाटक के 38,122 लोग, तमिलनाडु के 36,238 लोग, केरल के 34,362 लोग, दिल्ली के 25,091 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,903 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,252 लोग थे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं. मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2021 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

