देश की खबरें | श्रम मंत्रालय के 11 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित :सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रम और रोजगार मंत्रालय के 11 कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात जून श्रम और रोजगार मंत्रालय के 11 कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
पिछले सप्ताह मंत्रालय के दो कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद श्रम शक्ति भवन को चार और पांच जून को दो दिन के लिए संक्रमणमुक्त करने के लिहाज से बंद कर दिया गया था।
मंत्रालय श्रम शक्ति भवन में ही है और अब उसके अन्य कर्मियों की जांच कराई जा रही है।
सूत्र ने कहा, ‘‘श्रम और रोजगार मंत्रालय में एक संयुक्त सचिव, एक स्टेनो, एक प्रधान निजी सचिव, एक निजी सचिव, छह सहायकों और एक चालक को संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।’’
यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 13 नए मामले पाए गए : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सूत्र ने यह भी बताया कि श्रम सचिव हीरालाल समरिया और एक अतिरिक्त सचिव की शुरुआती जांच में कोविड-19 संक्रमण नहीं होने का पता चला है।
श्रम शक्ति भवन मानक संचालन प्रक्रियाओं के बाद सोमवार को खुल सकता है।
सरकार ने पिछले बुधवार को श्रम शक्ति भवन को दो दिन के लिए सील करने का आदेश दिया था।
श्रम शक्ति भवन में ही ऊर्जा और जल शक्ति मंत्रालय भी हैं।
श्रम शक्ति भवन में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को घर से काम करने को कहा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)