इंफाल, 24 फरवरी मणिपुर के थौबल और इंफाल पूर्वी जिलों में लोगों ने एके 56 राइफल सहित कम से कम 11 हथियार सौंप दिए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि रविवार को थौबल जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में लोगों ने एक एसएमजी कार्बाइन सहित मैगजीन, एक आंसूगैस गन, दो स्नाइपर राइफल, एक डबल बैरल गन, एक सिंगल बैरल गन, एक .38 एमएम पिस्तौल, दो इंच के दो मोर्टार शेल, दो इंप्रोवाइज्ड आईईडी, सात हैंड ग्रेनेड सहित सात आग्नेयास्त्र उन्हें सौंप दिये ।
उन्होंने बताया कि रविवार को इंफाल पूर्व जिला एसपी कार्यालय में लोगों ने एक एके 56 राइफल तथा मैगजीन, एक एमएएस सीरीज बोल्ट एक्शन स्नाइपर राइफल तथा एक 303 राइफल सहित तीन आग्नेयास्त्र सौंपे।
इंफाल पूर्वी जिले में दो हथगोले और 44 कारतूस भी सौंपे गए।
इंफाल थाने में सोमवार को एक 9 एमएम कार्बाइन ए1 भी सौंपी गयी।
इस दौरान चुराचांदपुर जिले के लांगजा इलाके में रविवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक .303 राइफल, मैगजीन, तीन सिंगल बैरल (देशी) बंदूक, 81 मिमी का एक मोर्टार (पंपी), तीन आईईडी, गोला-बारूद और तीन इम्प्रोवाइज्ड बम जब्त किए।
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 20 फरवरी को संघर्षग्रस्त राज्य के लोगों से, लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को सात दिनों के भीतर स्वेच्छा से सौंपने का आग्रह किया था। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस अवधि के दौरान हथियार सौंपने वालों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY