Bihar: बिहार में बिजली गिरने और आंधी में 11 लोगों की मौत
बिहार के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने और आंधी के कारण 11 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक पीड़ित के परिवार के सदस्यों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.
पटना, 20 सितंबर : बिहार के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने और आंधी के कारण 11 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक पीड़ित के परिवार के सदस्यों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.
उन्होंने एक बयान में कहा कि पूर्णिया और अररिया में चार-चार और सुपौल में तीन लोगों की आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. उन्होंने कहा, “प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी.” यह भी पढ़ें : UP के संतकबीर नगर में पेड़ से लटका मिला मृत किशोर दंपति, लोगों में गुस्सा
मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और दुर्घटना से बचने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का पालन करने की भी अपील की.
Tags
संबंधित खबरें
Karnataka School Horror: कर्नाटक के गुरुकुल स्कूल में खौफनाक वारदात, सिरफिरे छात्र ने लोहे की रॉड से साथियों पर किया हमला, 1 की मौत, 8 घायल
Lucknow Shocker: यूपी के लखनऊ में सनसनीखेज मामला, Biryani Shop के डीप फ्रीजर में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)
Bonu Komali Death: हैदराबाद में बीएससी छात्रा और यूट्यूबर बोनु कोमली की संदिग्ध मौत, मां को 'I Love You' मैसेज भेजकर उठाया आत्मघाती कदम
\