देश की खबरें | सरकारी कोलतार चुरा कर बेचने के आरोप में दो कनिष्ठ अभियंताओं सहित 11 लोग गिरफ्तार

लेह/जम्मू, नौ जुलाई लद्दाख के लिए सरकार द्वारा भेजे जाने वाले कोलतार की चोरी करके उसे बेचने के आरोप में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की इंजीनियरिंग विंग जीआरईएफ के दो कनिष्ठ अभियंताओं सहित 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात लेह जिले में छापा मारकर 480 बैरल कोलतार जब्त किया गया, जिसकी कीमत 36 लाख रुपये है।

यह भी पढ़े | विकास दुबे को लेकर उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह का बड़ा खुलास, कहा- थोड़ी सी भी गलती होती तो वह मंदिर से दर्शन करने के बाद वहां से भाग जाता.

उन्होंने बताया कि लेह थाने के गश्ती दल को आठ ट्रकों पर संदेह हुआ और उन्हें क्रशर प्लांट की ओर जाते देखकर सभी सतर्क हो गए।

उन्होंने बताया कि छापा मारा गया और प्रत्येक ट्रक से 60 बैरल कोलतार बरामद हुआ। सभी को अवैध तरीके से क्रशर प्लांट में उतारा जा रहा था।

यह भी पढ़े | यूपी में कल रात से फिर लागू होगा सख्त लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद.

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि यह सरकारी कोलतार था और इसे कहीं और ले जाया जाना था।

अधिकारियों ने बताया कि दो कनिष्ठ अभियंताओं सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू की गई।

पुलिस ने क्रशर प्लांट के मालिक और आठ ट्रकों के चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)