देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1096 नये मामले, 20 और मीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,096 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 88,942 हो गयी है जबकि 20 और मरीजों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 2,930 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
अहमदाबाद, 25 अगस्त गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,096 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 88,942 हो गयी है जबकि 20 और मरीजों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 2,930 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
विभाग ने बयान जारी कर बताया कि प्रदेश में मंगलवार को 1011 मरीजों को सफल उपचार के बाद स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जिसके साथ ही सूबे में अब तक 71,261 मरीज ठीक हो चुके हैं ।
बयान में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 80.12 फीसदी है ।
गुजरात में कोविड—19 का आंकड़ा इस प्रकार है —
कुल संक्रमित मामले 88,942,
नये मामले 1,096,
कुल मौत 2,930,
स्वस्थ हो चुके लोग 71,261,
उपचाराधीन मरीज 14,751
अबतक कुल जांच 18,91,775
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

