एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 1,079 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 1,079 नये मामले सामने आये जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 39,943 हो गई। वहीं 11 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 743 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 1,079 नये मामले सामने आये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, तीन सितम्बर जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 1,079 नये मामले सामने आये जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 39,943 हो गई। वहीं 11 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 743 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,079 नये मामले सामने आये। ऐसा पहली बार हुआ जब 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 के 1,000 से अधिक नये मामले सामने आये।’’

यह भी पढ़े | Delhi Violence: अदालत ने शरजील इमाम को एक अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा.

नये मामलों में से 622 मामले जम्मू क्षेत्र में और 457 मामले कश्मीर घाटी में सामने आये।

ऐसा पहली बार हुआ तब जम्मू क्षेत्र में कोविड-19 के नये मामले घाटी से अधिक हैं।

यह भी पढ़े | Sukhdev Dhaba of Murthal Hit By Coronavirus: मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव.

अधिकारियों ने बताया कि 8,441 उपचाराधीन मामले हैं जबकि 30,759 मरीज अभी तक ठीक हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर में 11 मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन मौतें जम्मू में जबकि आठ कश्मीर घाटी में हुई। इससे केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 743 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).