एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 105 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना वायरस के 105 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4379 हो गई।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 105 नए मामले

रायपुर, 14 जुलाई छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना वायरस के 105 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4379 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 105 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें बिलासपुर, सुकमा और नारायणपुर से 18-18, सरगुजा से 12, रायपुर से नौ, बलरामपुर से आठ मरीज शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर शाम कोरोना वायरस से संक्रमित 60 वर्षीय मरीज की मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 73 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्यप्रदेश में 93 नए मरीज पाए गए: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 21,7433 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में 1084 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित 20 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 841 मामले रायपुर जिले में आए हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक जिन जिलों में 10 से कम मामले दर्ज किए गए हैं उनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सात) और कोंडागांव (आठ) शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 01:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).