देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 1,047 नये मामले सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,047 नये मामले सामने आये, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40,990 हो गई। वहीं, 12 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 755 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
श्रीनगर, चार सितम्बर जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,047 नये मामले सामने आये, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40,990 हो गई। वहीं, 12 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 755 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
नये मामलों में से 493 जम्मू क्षेत्र में और 554 कश्मीर घाटी में सामने आये।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,047 नये मामले सामने आये। ऐसा दूसरी बार हुआ जब 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 के 1,000 से अधिक नये मामले सामने आये।’’
अधिकारियों ने कहा कि जम्मू जिले में सर्वाधिक 322 नए मरीज मिले, जिसके बाद श्रीनगर में 175 नए मामले सामने आए।
अधिकारियों ने बताया कि 8,800 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 31,435 मरीज अभी तक ठीक हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर में 12 मरीजों की मौत हुई है।
उन्होंने बताया कि इनमें से तीन मौतें जम्मू में जबकि नौ कश्मीर घाटी में हुई। इससे केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 755 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

