देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 10,425 नये मरीज सामने आए, महामारी के मामले सात लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 अगस्त महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 10,425 नये मरीज सामने आने संक्रमितों की कुल संख्या 7,03,823 हो गई है।

इसी के साथ महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले सात लाख के पार चले गये। इससे पहले 17 अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या छह लाख के पार चली गई थी ।

यह भी पढ़े | NEET 2020, JEE (Main) Exam Date And Schedule: NEET की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित 1 से 6 सितंबर के बीच और NEET (UG) की परीक्षा 13 सितंबर को होंगी आयोजित.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से 329 और लोगों की मौत हो गई है जिन्हें मिलाकर महाराष्ट्र में अबतक 22,794 लोग अपनी जान इस महामारी से गंवा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में 12,300 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 5,14,790 हो गई है।

यह भी पढ़े | छ्त्तीसगढ़: सड़क न होने कारण महिला और उसके शिशु को पालकी में बिठाकर अस्पताल ले गए परिजन.

अधिकारी के मुताबिक इस समय राज्य में 1,65,921 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को राजधानी मुंबई में 587 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 35 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में अबतक 1,37,683 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 7,474 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल शहर में 17,938 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर में 1,228 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 91,485 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे शहर में 36 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई। पुणे में अबतक 2,381 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है।

अधिकारी के मुताबिक अबतक महाराष्ट्र में 37,24,911 लोगों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)