एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 104 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य में सोमवार को इलाज के बाद 52 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 104 नए मामले
जियो

राज्य में सोमवार को इलाज के बाद 52 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को राज्य के मुंगेली जिले से 20, कोरबा जिले से 14, सरगुजा जिले से 10, जांजगीर चांपा जिले से नौ, बलौदाबाजार जिले से आठ, रायगढ़ जिले से सात, कबीरधाम जिले से छह, राजनांदगांव, कोरिया और कांकेर जिले से पांच—पांच, रायपुर और बिलासपुर जिले से चार—चार, बेमेतरा जिले से तीन, सूरजपुर जिले से दो तथा जशपुर जिले से एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला, कहा- कांग्रेस सरकार ने मध्य प्रदेश के सेकेट्रिएट को दलालों का अड्डा बना दिया था: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे राज्य से यहां आए एक व्यक्ति में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में दो पुलिसकर्मी तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस का एक जवान भी शामिल है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Coronavirus Cases: यूपी में कोरोना के अब 10,947 मरीज, अब तक 283 मौतें.

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना में पदस्थ दो पुलिस कर्मी मंदिर हसौद और सड्डू क्षेत्र में तैनात थे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के राजनांदगांव जिले में तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 40वीं बटालियन के एक जवान के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि जवान 28 मई को लखनऊ से राजनांदगांव लौटा था।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आईटीबीपी को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक 1197 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें से 858 लोगों का इलाज किया जा रहा है तथा 335 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य के 19903 पृथक-वास केंद्रों में 231935 लोगों को रखा गया है। वहीं अभी तक राज्य में 92598 लोगों के नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).