एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1,024 नये मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या 16 हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 1,024 मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1,024 नये मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या 16 हजार के पार
जियो

नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 1,024 मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मृतकों की संख्या 316 हो गई है।

यह भी पढ़े | लॉकडाउन 4.0: शाम पांच बजे तक देश में 367 उड़ानों का परिचालन, पश्चिम बंगाल के हवाईअड्डे फिर खुले.

इससे पहले बुधवार को एक दिन में सबसे अधिक 792 मामले सामने आये थे। ऐसा पहली बार है कि दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के एक हजार से अधिक मामले सामने आये हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में कहा कि कोविड-19 से मृतकों की संख्या बढ़कर 316 हो गई है और मामलों की संख्या 16,281 हो गई है।

यह भी पढ़े | केरल: राज्यसभा सांसद और मातृभूमि समूह के MD एमपी वीरेंद्र कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन.

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 15,257 थी जिनमें 303 लोगों की मौत के मामले भी शामिल थे।

विभाग ने बताया कि इस महामारी से 7,495 मरीज स्वस्थ हो गये है जबकि अभी 8,470 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2020 01:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).