नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने रविवार को बरेली में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 100 बिस्तरों के अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। बरेली गंगवार का संसदीय क्षेत्र भी है। उन्होंने अस्पताल के लिए भूमि पूजन किया।
गंगवार की संसद में यह आठवीं पारी है।
यह भी पढ़े | IPL Betting Case: गुरुग्राम में आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 2 पकड़े गए.
श्रम मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है, ‘‘श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को बरेली में 100 बिस्तरों के ईएसआईसी अस्पताल के लिए भूमि पूजन किया।’’
गंगवार ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार के अलावा जिला प्रशासन का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों की चिकित्सा जरूरतों का सपना पूरा होने जा रहा है।
यह भी पढ़े | आठ साल से विदेश में फंसे बेटे के पासपोर्ट के लिए मां उच्च न्यायाल पहुंची, केंद्र को नोटिस जारी.
एक बयान में उन्होंने कहा कि इससे ईएसआईसी द्वारा संचालित ईएसआई योजना के बीमित लोगों की परेशानियां दूर होंगी। अभी उन्हें उच्च स्तर के इलाज के लिए एम्स, दिल्ली या लखनऊ जाना पड़ता है।
मंत्री ने कहा कि ईएसआईसी अस्पताल की सुविधाएं मामूली प्रयोग शुल्क के साथ आम लोगों को भी उपलब्ध होंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY