यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंदूकधारी मृतकों में शामिल है या नहीं। माना जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती लोगों में से एक है।
पुलिस को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं।
अधिकारियों द्वारा की गयी एक प्रेसवार्ता से और कुछ ठोस जानकारियां सामने आयीं जिनके तहत ऑरेब्रो के बाहरी क्षेत्र में गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पुलिस और चिकित्सा अधिकारी नजर आये। ऑरेब्रो स्टॉकहोम से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है।
स्थानीय पुलिस प्रमुख रॉबर्टो एड फोरेस्ट ने संवाददाताओं से कहा कि जांचकर्ता गोलीबारी के बारे में और जानकारियां जुटा रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी स्कूल (भवन) के अंदर हुई या क्या और भी हमलावर रहे होंगे।’’
पुलिस ने केवल इतना कहा कि बंदूकधारी मंगलवार की गोलीबारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराये गये लोगों में से एक था।
कैंपस रिसबर्गस्का नामक इस विद्यालय में 20 साल से अधिक उम्र के लोग पढ़ते हैं।
स्वीडिश मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि यह "पूरे स्वीडन के लिए बहुत दुखद दिन है।"
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY