एजेंसी न्यूज

Cylinder Explosion in Hotel: कर्नाटक के होटल में सिलेंडर फटने से 10 लोग घायल

कर्नाटक के एक भोजनालय में शुक्रवार को सुबह एलपीजी सिलेंडर फट जाने से 10 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Cylinder Explosion in Hotel: कर्नाटक के होटल में सिलेंडर फटने से 10 लोग घायल
(Photo : X)

कलबुर्गी (कर्नाटक), 21 जून : कर्नाटक के एक भोजनालय में शुक्रवार को सुबह एलपीजी सिलेंडर फट जाने से 10 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सप्तगिरी ऑरेंज होटल में हुए धमाके के दौरान वहां कोई ग्राहक नहीं था.

यह हादसा सुबह सवा छह बजे के करीब हुआ. तब वहां कर्मचारी नाश्ते की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद रसोईघर में आग लग गई और कई कर्मचारी घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि सभी घायल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया और अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों के एक दल ने आग बुझाई. यह भी पढ़ें : झारखंड के धनबाद में कॉलेज के पास युवक की गोली मारकर हत्या

एक अधिकारी ने कहा, "घायल हुए कर्मचारियों का इलाज जारी है. इनमें से दो की हालत गंभीर है. कर्मचारियों के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर हम मामला दर्ज करेंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).