एजेंसी न्यूज

Murder of Migrant Laborer: केरल में प्रवासी मजदूर की हत्या के मामले में 10 लोग गिरफ्तार

केरल के मुवत्तुपुझा में संदिग्ध भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या के एक मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दो दिन पहले यहां एक प्रवासी मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी.

Murder of Migrant Laborer: केरल में प्रवासी मजदूर की हत्या के मामले में 10 लोग गिरफ्तार
(Photo : X)

कोच्चि, 6 अप्रैल : केरल के मुवत्तुपुझा में संदिग्ध भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या के एक मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दो दिन पहले यहां एक प्रवासी मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले 24 वर्षीय अशोक दास के रूप में हुई है. दास नौकरी की तलाश में केरल आया था और कुछ समय से पास के मुवत्तुपुझा के वलाकम में किराए के घर में रह रहा था.

प्राथमिकी के अनुसार जब अशोक दास बृहस्पतिवार को उसी इलाके में रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने गया, तो उस दौरान उसे स्थानीय लोगों ने खंभे से बांध दिया और उससे पूछताछ की. बाद में अशोक दास को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिकी में कहा गया है कि फिर दास को 'कोलेनचेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल' में भेज दिया गया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. सूत्रों ने बताया कि मृत व्यक्ति के साथ स्थानीय लोगों ने बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी : मोदी

इस सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 174 (लोक सेवक के आदेश का पालन न करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था. एक अधिकारी ने पीटीआई- को बताया, "प्रारंभिक जांच के बाद मामले में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गईं. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 लगायी गयी है."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2024 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).