Jharkhand Train Accident: झारखंड में ट्रेन हादसा, मुंबई-हावड़ा मेल के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत, कई जख्मी- Video

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने इस दुर्घटना में छह लोगों के घायल होने की जानकारी दी है.

Train Accident in Jharkhand - ANI

Jharkhand Train Accident: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. अधिकारियों ने इस दुर्घटना में छह लोगों के घायल होने की जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना तड़के 3.45 बजे दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) के चक्रधातपुर डिवीजन के अंतर्गत, जमशेदपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर बड़ाबम्बू के पास हुई.  एसईआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "मुंबई-हावड़ा मेल के 10 से 12 डिब्बे बड़ाबम्बू के पास पटरी से उतर गए.

दुर्घटना में छह यात्री घायल हुए हैं और उन्हें बड़ाबम्बू में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है. यह भी पढ़े: UP Gonda Train Accident Update: गोंडा रेल हादसे के चलते आज चार ट्रेनें कैंसिल, 22 के रूट बदले; यहां देखें पूरी लिस्ट

झारखंड में ट्रेन हादसा:

झारखंड में ट्रेन हादसा:

अधिकारी के मुताबिक, बचाव अभियान जारी है.स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां ब्लॉक के पोटोबेड़ा में हुई. उन्होंने कहा, "दुर्घटना में मुंबई-हावड़ा मेल और एक मालगाड़ी शामिल है."

ताजा जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की जन गई हैं. वहीं 50 लोग जख्मी है. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल मौके पर राहत बचाव टीम मौजूद है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड