मीडिया को जानकारी देने के लिये अधिकृत न होने के कारण नाम न जाहिर करने का अनुरोध करते हुए जेल अधिकारियों ने कहा कि सीयून शहर की जेल में कैदियों ने बृहस्पतिवार को आपस में झगड़ा करने का नाटक किया। उन्होंने बताया कि कैदियों के बीच कथित तौर पर झगड़ा होते देख सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करने के लिये जाना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे कैदियों ने उन्हें अपनी गिरफ्त में लिया और उनकी राइफलें भी अपने कब्जे में ले लीं। उन्होंने बताया कि इसके बाद कैदी सुरक्षाकर्मियों के हाथ बांधकर मौके से फरार हो गए।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि कैदियों ने सहयोग करने वाले जेल प्रहरियों के साथ-साथ बाहर के अन्य आतंकवादियों के साथ अपने कदम का समन्वय किया होगा।
अरब प्रायद्वीप में यमन स्थित अल-कायदा को लंबे समय से वैश्विक नेटवर्क की सबसे खतरनाक शाखा माना जाता है, और उसने अमेरिका की मुख्य भूमि पर हमले करने के प्रयास किये हैं।
अधिकारियों ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी में मदद के लिए सोशल मीडिया पर भगोड़ों के नामों की एक सूची डाली गई है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY