एजेंसी न्यूज

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.32 लाख नए मामले सामने आए, 2,713 मरीजों की हुई मौत

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 20,75,428 जांच की गईं जिसके बाद देश में कोविड-19 के लिए हुई जांच की कुल संख्या 35,74,33,846 हो गई है. संक्रमण की दैनिक दर 6.38 प्रतिशत दर्ज की गई. लगातार 11 दिनों से यह दर 10 प्रतिशत से कम दर्ज की गई है.

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.32 लाख नए मामले सामने आए, 2,713 मरीजों की हुई मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के एक दिन में 1,32,364 नये मामले सामने आने के बाद इस बीमारी के कुल मामले बढ़ कर 2,85,74,350 हो गए हैं जबकि संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत से ऊपर हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 2,713 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 3,40,702 हो गई है जबकि इलाज करा रहे लोगों की संख्या लगातार चौथे दिन 20 लाख से कम दर्ज की गई. Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 32 हजार कोरोना के नए मामले दर्ज हुए, 2 हजार से अधिक लोगों की हुई मौत

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 20,75,428 जांच की गईं जिसके बाद देश में कोविड-19 के लिए हुई जांच की कुल संख्या 35,74,33,846 हो गई है. संक्रमण की दैनिक दर 6.38 प्रतिशत दर्ज की गई. लगातार 11 दिनों से यह दर 10 प्रतिशत से कम दर्ज की गई है.

साप्ताहिक संक्रमण दर घटकर 7.27 प्रतिशत हो गई है. देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 16,35,993 हो गई जो कुल संक्रमण का 5.73 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.08 प्रतिशत है.

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 77,420 मामले घटे हैं. स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों की तुलना में लगातार 22वें दिन ज्यादा रही। अब तक स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 2,65,97,655 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी.

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए. देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).