देश की खबरें | हाथरस को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, जातीय अलगाव पैदा करने का प्रयास : भाजपा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, छह अक्टूबर उत्तराखंड भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हाथरस की घटना पर कांग्रेस का आंदोलन समाज में जातीय अलगाव पैदा करने का प्रयास है।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं द्वारा हाथरस घटना को लेकर कल यहां गांधी पार्क में धरना दिये जाने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने सवाल किया कि हाथरस पर हल्ला कर रहे कांग्रेस नेता राजस्थान व छत्तीसगढ़ की घटनाओं पर चुप क्यों हैं और वे उत्तराखंड में क्यों धरना दे रहे हैं।

यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.

डॉ. भसीन ने कहा कि हाथरस मामले पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई की है और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)को जांच सौंपने की सिफ़ारिश की है जो दर्शाता है कि वह एवं उनकी सरकार इस दुखद व निंदनीय घटना पर कितनी संवेदनशील है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि लाशों पर राजनीति करने वाली कांग्रेस इसकी आड़ में समाज में जातीय अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks on PM Modi: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- यदि कांग्रेस सत्ता में होती हो 15 मिनट में चीन को बाहर फेंक देते.

उन्होंने कहा कि हाथरस को लेकर नाटक करने वाले कांग्रेस नेता राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी हुई इसी प्रकार की घटनाओं पर चुप क्यों हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ औ राजस्थान नहीं जा रहे हैं क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकारें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)