देश की खबरें | तेलंगाना: झूठी शान की खातिर माता पिता ने की 20 वर्षीय लड़की की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में झूठी शान की खातिर की गई हत्या के एक संदिग्ध मामले में 20 वर्षीय एक लड़की की उसके माता पिता ने मुंह दबा कर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जियो

हैदराबाद, नौ जून तेलंगाना में झूठी शान की खातिर की गई हत्या के एक संदिग्ध मामले में 20 वर्षीय एक लड़की की उसके माता पिता ने मुंह दबा कर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लड़की का दूसरी जाति के लड़के के साथ प्रेम संबंध था और गर्भवती होने के बाद उसने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में 2259 मरीज पाए गए, 120 की मौत: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि जोगुलाम्बा-गड़वाल जिले के कलुकुन्तला क्षेत्र में स्थित घर में सात जून को तड़के लड़की सो रही थी जब उसके माता पिता ने तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी और ऐसा दिखाने की कोशिश की जैसे मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।

लड़की के माता पिता ने दावा किया कि लड़की की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

यह भी पढ़े | बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, कहा-मेरी पार्टी ही मेरा परिवार.

पुलिस ने बताया कि हालांकि गांव के सचिव द्वारा लड़की की मौत पर संदेह प्रकट करने के बाद मामले की गहनता से छानबीन की गई। मृतका के पोस्टमार्टम के बाद उसके माता पिता को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि लड़की अपने माता पिता की तीन संतान में सबसे छोटी थी और उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलने और गर्भपात से इनकार करने के एक दिन बाद ही उसके माता पिता ने लड़की की हत्या करने का फैसला लिया।

मृतका आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित एक कालेज में पढ़ाई के दौरान एक लड़के के साथ प्रेम में पड़ गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\