गाजियाबाद, छह अक्टूबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दो मंजिला इमारत की छत ढहने से उसके मलबे में दब कर डेढ़ साल के बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना जिले के मुरादनगर इलाके में रावली रोड के पास वाल्मिकी कालोनी की है। दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर रहने वाली महिला माया, अपनी छत का मरम्मत करवा रही थी।
यह भी पढ़े | Power Supply Crisis in Uttar Pradesh: यूपी की योगी सरकार ने 15 जनवरी तक टाला बिजली के निजीकरण का फैसला.
पुलिस ने मृतकों की पहचान माया की बहु निशा और पोते रफ्तार के रूप में की है।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से छह लोग माया के परिजन हैं जबकि दो अन्य मकान में मरम्मत का काम कर रहे राजमिस्त्री।
माया, उसके पति महिपाल और छह अन्य लोगों के अलावा पूरा परिवार मकान में भूतल पर था, तभी पहली मंजिल की छत ढह कर गिरी और मलबे की बोझ से भूतल की छत भी ढह गयी।
पुलिस ने बताया कि माया के परिवार के सदस्यों के अलावा राजमिस्त्री प्रदीप और दीपक भी मलबे में दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और मलबे में दबे सभी 10 लोगों को बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि घायलों में से तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY