कोलकाता, 12 जून ईस्ट बंगाल के पूर्व निवेशक क्वेस कॉर्प ने शुक्रवार को टीम के खिलाड़ियों को भुगतान न करने के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वे एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट समूह हैं और अपने सभी ‘‘दायित्वों’’ को पूरा करेंगे।
बेंगलुरु की इस कंपनी ने कहा, ‘‘ हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि हम एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट हैं और सभी के साथ हम अपने दायित्वों को पूरा करेंगे। हम कोलकाता में अपने प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ज्यादा परेशानी के बिना यह काम सुचारू रूप से हो जाए।’’
यह भी पढ़े | संजू सैमसन ने कहा- मुश्किल परिस्थिति में धोनी का शांत स्वभाव पसंद है.
कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू होने के एक महीने बाद क्वेस ने क्लब के साथ अनुबंधों को खत्म कर दिया। क्वेस ने इसके साथ ही मई में अपने कुछ खिलाड़ियों को कथित रूप से निष्कासन नोटिस भेजा था।
अभिषेक अम्बेकर, पिंटू महता और रक्षित डागर सहित टीम के पांच खिलाड़ियों ने तब क्वेस को नोटिस भेजकर अप्रैल और मई महीने के लिए वेतन की मांग की थी।
यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल ने कहा- भारत के लिए अगर एक भी टेस्ट खेला तो बहुत खुशी होगी.
अभिषेक अम्बेकर, पिंटू महाता और रक्षित डागर सहित पांच खिलाड़ियों ने इसके बाद क्वेस को नोटिस भेजकर अप्रैल और मई के महीने की वेतन की मांग की थी।
आरोपों को निराधार बताते हुए क्वेस ने कहा, ‘‘यह हमारे ध्यान में आया है कि हम पर अनुचित आरोप लगाये जा रहे है। इन आरोपों में ज्यादातर झूठ है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY