विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 10,487, विक्टोरिया में सामने आए 238 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 10,487 हो गए हैं और विक्टोरिया प्रांत में लगातार 10वें दिन संक्रमण के नए मामले तीन अंकों में सामने आए हैं।

मेलबर्न, 15 जुलाई ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 10,487 हो गए हैं और विक्टोरिया प्रांत में लगातार 10वें दिन संक्रमण के नए मामले तीन अंकों में सामने आए हैं।

विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रियूज ने बुधवार को बताया कि प्रांत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 238 नए मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | जब भारतीयों के साथ पाकिस्तानियों ने गाया 'जन गण मन' और 'वंदे मातरम'.

इससे पहले शुक्रवार को विक्टोरिया में संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 288 और रविवार को 273 मामले सामने आए थे। विक्टोरिया में संक्रमण के अब तक 4,400 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 2,488 लोग ठीक हो चुके हैं।

इस संक्रमण से राज्य में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और देशभर में इसके कारण 111 लोग मारे जा चुके हैं। देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10,487 हो गए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच चीन का अमेरिका से वैश्विक आयात जून में 10.6 प्रतिशत बढ़ा.

एंड्रियूज ने बताया कि यदि स्वास्थ्य प्राधिकारियों को आवश्यक लगा, तो राज्य में और कड़े प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 27 लोग आईसीयू में हैं।

इस बीच, न्यू साउथ वेल्स (एनसीडब्ल्यू) के स्वास्थ्य मंत्री ब्रैड हजार्ड ने बताया कि एनसीडब्ल्यू में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,517 हो गई है और 49 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि क्वींसलैंड में कोई नया मामला सामने नहीं आया, जबकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\