जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे टूटकर 75.02 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 9 पैसे टूटकर 75.02 पर बंद हुआ। कच्चे तेल के दाम में तेजी और अमेरिकी करेंसी के दुनिया के अन्य प्रमुख देशों की मुद्राओं की तुलना में मजबूत होने से रुपये पर प्रभाव पड़ा।
मुंबई, आठ जुलाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 9 पैसे टूटकर 75.02 पर बंद हुआ। कच्चे तेल के दाम में तेजी और अमेरिकी करेंसी के दुनिया के अन्य प्रमुख देशों की मुद्राओं की तुलना में मजबूत होने से रुपये पर प्रभाव पड़ा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि शेयर बाजारों में विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से जहां रुपये को मजबूती मिली वहीं बाजार में उतार- चढ़ाव और कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों ने घरेलू मुद्रा को कमजोर किया।
यह भी पढ़े | Sarkari Naukri: महाराष्ट्र पुलिस में निकलेगी बंपर भर्ती, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान.
कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.88 प्रति डालर पर मजबूती के साथ खुला । बाद इसें गिरावट शुरू हो गई और कारोबार की समाप्ति तक यह पिछले दिन के मुकाबले 9 पैसे की गिरावट के साथ 75.02 प्रति डालर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 74.87 से 75.05 के दायरे में रहा।
मंगलवार को बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 74.93 प्रति डालर थी।
यह भी पढ़े | जानिए क्या है IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और कैसे कर सकते हैं प्रयोग?.
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को मापने वाला डालर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 96.89 पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.32 प्रतिशत बढ़कर 43.22 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 345.51 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,329.01 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.90 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,705.75 अंक पर बंद हुआ।
वहीं देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 7.42 लाख पर पहुंच गया है। इसमें से अब तक 20,642 लोग की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

