पाकिस्तान: मासूम जैनब अंसारी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को फांसी दी गई
पाकिस्तान ने बुधवार सुबह इस साल जनवरी में छह साल की मासूम जैनब अंसारी के दुष्कर्म व हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए शख्स को फांसी दे दी गई.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने बुधवार सुबह इस साल जनवरी में छह साल की मासूम जैनब अंसारी के दुष्कर्म व हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए शख्स को फांसी दे दी गई. पुलिस के अनुसार, इमरान अली को लाहौर कोट के लखपत जेल में फांसी दी गई. इमरान को जैनब का शव कूड़े के ढेर में पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था.
जैनब के पिता व अन्य रिश्तेदार भी मौजूद थे. फांसी दिए जाने के बाद जैनब के पिता अमीन अंसारी ने 'बीबीसी' से कहा कि वह संतुष्ट हैं. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैंने अपनी आंखों से उसका अंत होते हुए देखा. उसे फांसी दे दी गई और उसका शव आंधे घंटे तक लटका रहा."
संबंधित खबरें
PM Modi ने Anutin Charnvirakul को थाईलैंड का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई, रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर
तिब्बतियों के लिए पहचान का सवाल है चीन का 'जातीय एकता कानून'
मुखिया की पुकार, मुझे मेरे वोटरों से बचाओ
EID 2026: सऊदी अरब समेत खाड़ी देशों में ईद की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ी, कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार
\