Vladimir Egorov Death: रूस में एक और रहस्मयी मौत, व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर ईगोरोव का तीसरी मंजिल की खिड़की से गिरने से हुई मौत- रिपोर्ट
Vladimir Egorov

Vladimir Egorov Death: 27 दिसंबर( बुधवार) को रूसी आधिकारिक मीडिया ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर एगोरोव को मृत पाया गया है. रिपोर्टों के अनुसार, पुतिन की सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी के सदस्य, टोबोल्स्क सिटी ड्यूमा के 46 वर्षीय डिप्टी ईगोरोव ने टूमेन ओब्लास्ट में टोबोल्स्क में केड्रोवाया स्ट्रीट पर एक घर की तीसरी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी. रिपोर्टों में रूसी दैनिक इज़्वेस्टिया के हवाले से कहा गया है कि एगोरोव तीसरी मंजिल की खिड़की से गिरा था. पिछले साल फरवरी में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से हुई रहस्यमयी मौतों की श्रृंखला में यह सबसे हालिया घटना है, जिसमें जाने-माने रूसी चेहरे शामिल हैं.

ट्वीट देखें: