Video: पाकिस्तान में लगभग 50 हिंदू जोड़े कराची में एक सामूहिक विवाह में शादी के बंधन में बंधे

पाकिस्तान में लगभग 50 हिंदू जोड़ों ने कराची में एक सामूहिक विवाह में शादी के बंधन में बंधे, जिसका उद्देश्य खर्चों से राहत देना है. आयोजकों ने इस साल कोरोनोवायरस प्रिकॉशन के कारण संख्याओं को सीमित किया. पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यक हैं, जहां मुसलमानों की आबादी 97 प्रतिशत है.

पाकिस्तान में हिंदू जोड़े कराची में एक सामूहिक विवाह में शादी के बंधन में बंधे, (फोटो क्रेडिट्स: ट्विटर)

पाकिस्तान में लगभग 50 हिंदू जोड़ों ने कराची में एक सामूहिक विवाह में शादी के बंधन में बंधे, जिसका उद्देश्य खर्चों से राहत देना है. आयोजकों ने इस साल कोरोनोवायरस प्रिकॉशन के कारण संख्याओं को सीमित किया. पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यक हैं, जहां मुसलमानों की आबादी 97 प्रतिशत है. कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर इस सामूहिक विवाह का आयोजन किया है. इस शादी समारोह का आयोजन हर साल गरीब जोड़ों के लिए आयोजित किया जाता है. ताकि उनकी शादी हो सके. पाकिस्तान हिन्दू काउंसिल के सदस्य रमेश कुमार ने कहा कि इस साल कोरोनामहामारी की वजह से शादी कराने वाले जोड़ों की संख्या 50 प्रतिशत कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जो जोड़े अलग अलग डिस्ट्रिक्ट में हैं उन्हें वहां अकोमोडेट किया है.

बता दें कि पाकिस्तान में हिन्दू अप्लसंख्यक हैं, यहां मुस्लिम आबादी 97 प्रतिशत है और हिन्दू आबादी सिर्फ 2 प्रतिशत है. बता दें कि पाकिस्तान हिन्दू काउंसिल हर साल कराची में सामूहिक विवाह का आयोजन कराता है. पाकिस्तान में मौजूद गरीब हिन्दुओं को शादी के खर्चे से बचाने के लिए इस समारोह का आयोजन किया जाता है. जहां हर साल सौ से ज्यादा जोड़े अपने जीवन की नयी शुरूआत करते हैं. यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान में हिंदू युवक राहुल देव ने रचा इतिहास, Pakistan Air Force में बना जीडी पायलट

देखें वीडियो:

वीडियो में आप देख सकते हैं, सामूहिक शादी समारोह में काफी लोगों ने भाग लिया है. दुल्हा दुल्हन एक दुसरे के गले में वर माला डालते हुए दिखाई दे रहे हैं. शादी का आयोजन बड़ा ही भव्य है. दुल्हे को वरमाला के लिए लोग कंधे पर उठाकर ले जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. कोरोनामहामारी के बाद ये पहला सामूहिक शादी समारोह है, जिसमें लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड