वेलेंटाइन डे पर सांप को दे पाएंगे अपने प्रेमिका या प्रेमी का नाम, जानिए हैरान कर देने वाला ये पूरा मामला

वैलेंटाइन डे पर शुरू की गई इस पहल के तहत आप एक सांप को अपनी पूर्व प्रेमी या प्रेमिका का नाम दे सकते हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया (Australia) के एक चिड़ियाघर की तरफ से अनोखी पहल की शुरुआत की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस पहल के तहत आप एक सांप (Snake) को अपनी पूर्व प्रेमी या प्रेमिका का नाम दे सकते हैं. इसके लिए आपको 25 शब्दों में वजह बतानी होगी कि सांप का नाम आपके पूर्व प्रेमी या प्रेमिका के नाम पर क्यों रखा जाए. इसके अलावा आपको वाइल्ड लाइफ सिडनी जू को वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन फंड के लिए एक डॉलर का डोनेशन (Donation) देना होगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, नामकरण में जिन सांपों को शामिल किया जा रहा है, उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक सांप कहा जाता है. चिड़ियाघर का मकसद है कि इस पहल के जरिए जो डोनेशन मिलेगा वह वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन फंड में भेजा जाएगा और फिर इससे रिसर्च और एजुकेशनल प्रोग्राम के कामों में आर्थिक मदद मिलेगी. यह भी पढ़ें- खूंखार शेर ने युवक पर किया हमला, उसके बाद जो हुआ- वैसा आपने सिर्फ फिल्मों में देखा होगा...

चिड़ियाघर की इस पहल के तहत जब आप अपने प्रेमिका या प्रेमी का नाम इन सांपो को देंगे तो इससे यह साबित होगा कि उनमें कितना जहर था. इसके लिए आपको एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा और फिर अगले साल तक इस सांप से मिलने के लिए मुफ्त में एंट्री मिलेगी. बता दें कि इससे पहले एक खबर आई थी कि आप वैलेंटाइन डे पर कॉकरोच को अपने एक्स का नाम दे सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट